Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
29-Jul-2020 07:40 AM
PATNA: कोरोना रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद भी खुद को जेडीयू सांसद अजय कुमार मंडल ने पॉजिटिव मान लिया. रिपोर्ट लेकर अपने समर्थकों के साथ इलाज कराने के लिए पटना एम्स पहुंच गए. कहने लगे है कि मुझे कोरोना है. उनकी रिपोर्ट देख डॉक्टर भी हैरान हो गए.
दो-तीन डॉक्टरों ने उनकी रिपोर्ट देखी तो कहा कि आपकी तो रिपोर्ट निगेटिव है. फिर कैसे इलाज करने के लिए आ गए. कौन बोल दिया कि आपको कोरोना है. तब सांसद ने कहा कि उनको बताया गया कि आप पॉजिटिव है. जिसके बाद मुझे डर हो गया. वह इलाज कराने के लिए एम्स आ गए.
खुशी में ठहाका लगाने लगे सांसद और समर्थक
जब सांसद को पूरी तरह से भरोसा हो गया कि वह कोरोना निगेटिव हैं तो उनकी खुशी बर्दाश्त नहीं हुई और ठहाका लगाने और झुमने लगे. इस दौरान उनके साथ गए समर्थक भी खुश होकर ठहाका लगाने लगे. तुरंत उनके समर्थकों ने सभी भी को कॉल करना शुरू कर दिया और बताया कि सांसद जी कोरोना निगेटिव है. सांसद के मोबाइल पर भी लगातार कॉल आ रहा था. उन्होंने अपने परिवार को भी बताया कि उनको कोरोना नहीं हुआ है. यह सब एम्स के डॉक्टरों के सामने हो रहा था. डॉक्टर भी देख हंसने लगे.