ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

'बिना AC कोच का फाइन दिए छोड़ेंगे नहीं ठोक देंगे ... ', TTE ने यात्री से की गाली-गलौज, कहा - इंसाफ नहीं ... नाइंसाफी करते हैं

17-Nov-2023 11:17 AM

By First Bihar

GAYA : बिहार हमेशा से अपने अनोखे कारनामों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन कोई न कोई नया मामला निकल कर सामने नहीं आता हो। इसी कड़ी में गया में जंक्शन का एक वीडियो देखकर आप कहेंगे कि यहां गुंडागर्दी हो रही है।गया जंक्शन के टीटीई कार्यालय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


इसमें एक टीटीई और उसके संरक्षण में कुछ फर्जी टीटीई हैं जो कुछ रेल यात्रियों के साथ टिकट को लेकर अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज कर रहे हैं। इस टीटीई की पहचान विपुल कुमार सिंह के रूप में की गई है।  उसने यात्री से साफ धमकी भरे लहजे में कहा कि वह इंसाफ नहीं नाइंसाफी करता है. वहीं एक फर्जी टीटीई ने कहा कि ठोक देगा। 


वहीं, मौके पर मौजूद यात्री ने यह वीडियो बनाकर रेलवे को एक्स के जरिए शेयर कर दिया। इसके बाद डीडीयू रेल मंडल के सीनियर डीसीएम ने वीडियो की जांच करते हुए टीटीई विपुल कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। वायरल वीडियो में एक शख्स यात्री को जबरन एसी टिकट का फाइन जमा नहीं करने पर ठोक देने की धमकी दे रहा है। उस व्यक्ति की पहचान बिरेंद्र कुमार के रूप में की गई है। वह टीटीई नहीं है। वीडियो वायरल होने के बाद से वह फरार है। 


बताया जा रहा है कि, यात्री जेनरल टिकट लेकर स्लीपर में सफर कर रहा था।  उसके साथ उसकी पत्नी भी थी। उसे टिकट जांच में पकड़ने के बाद गया जंक्शन पर टीटीई कार्यालय में लाया गया। वीडियो में साफ सुनाई दे रहा कि यात्री स्लीपर कोच में सफर करने की बात कह रहा है तो वहीं फर्जी टीटीई और टीटीई जबरन एसी कोच में यात्रा करने की बात कह रहे हैं। 


उधर, इस युवक ने जब फाइन देने पर यात्री ने असमर्थता जताई तो फर्जी टीटीई और टीटीई ने उसकी पत्नी को लेकर गाली देने लगे। यात्री की पिटाई भी कर दी। फर्जी टीटीई वीडियो में साफ बोल रहा है जो तुम्हारा टिकट है उसे भी फाड़ देंगे और कहेंगे कि तुम्हें एसी कोच से पकड़ा गया है। बिना एसी कोच का फाइन दिए छोड़ेंगे नहीं ठोक देंगे।