ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिन बुलाए बारातियों ने शादी में मचाया उत्पात, दुल्हन के चाचा की...

बिन बुलाए बारातियों ने शादी में मचाया उत्पात, दुल्हन के चाचा की पिट -पीटकर हत्या, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

14-Jul-2023 02:32 PM

By First Bihar

SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक शादी समारोह में बिन बुलाए बारातियों ने जमकर हंगामा मचाया है। लड़की वालों से हुए विवाद के बाद दुल्हन के चाचा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह पूरा मामला कल्याणपुर थाना इलाके के रामपुरा हाट के पास का बताया जा रहा है। जहां मुजफ्फरपुर जिले से आई बारात में कुछ युवक नाचते हुए हुड़दंग करने लगे। इन्हीं बातों को लेकर जब लड़की वालों ने टोका तो उन्होंने बारात की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। फिर दोनों पक्षों में हुई मारपीट में दुल्हन के चाचा की मौत हो गई।


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान रामपुरा गांव निवासी 40 वर्षीय नारायण महतो के रूप में हुई है। ये दुल्हन का चाचा बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रामपुरा में शुक्रवार सुबह समस्तीपुर दरभंगा रोड को जाम कर दिया। वे हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इस घटना की सूचना  मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 


बताया जा रहा है कि समस्तीपुर जिले के रामपुरा गांव में मुजफ्फरपुर के चिकनौटा से बारात आई थी। यहां कल्याणपुर चौक के कुछ युवक डांस करते हुए लड़की वालों के गेट तक चले गए। बारात में उन युवकों को डांस करते देख लड़की के परिवार वालों के साथ गांव के लोगों ने ऐतराज जताया। उन्होंने यह कहते हुए जाने को कहा कि बिन बुलाए क्यों आ गए हो। उसे बाद अचानक कुछ युवक टोली में पहुंचे और बारात की गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसपर गांव के लोग भी युवकों पर टूट पड़े। उसी दौरान बीच बचाव करने पहुंचे लड़की के चाचा को उपद्रवी लड़कों ने पकड़कर ईंट से प्रहार शुरू कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इससे शादी का माहौल गम में बदल गया।