ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / बीमार लालू को दिल्ली एम्स भेजने की तैयारी, मेडिकल बोर्ड लेगा अंतिम फैसला

बीमार लालू को दिल्ली एम्स भेजने की तैयारी, मेडिकल बोर्ड लेगा अंतिम फैसला

23-Jan-2021 11:03 AM

RANCHI: चारा घोटाले में सजायाफ्ता बीमार लालू प्रसाद को दिल्ली एम्स भेजने की तैयारी हो रही है.  दिल्ली भेजने का अंतिम फैसला मेडिकल बोर्ड करेगा. बोर्ड के फैसले के बाद ही उनको दिल्ली इलाज के लिए भेजा जाएगा.


मेडिकल बोर्ड की बैठक

लालू प्रसाद को दिल्ली भेजने से पहले रिम्स में मेडिकल बोर्ड का बैठक हो रहा है. इस बैठक में पांच विभागों के डॉक्टर शामिल हैं. उनके फैसले के बाद ही दिल्ली एम्स भेजा जाएगा. मेडिकल बोर्ड अपनी रिपोर्ट जेल प्रशासन को देगा. जिसके बाद जेल प्रशासन दिल्ली भेजने की तैयारी करेगा.


लालू की तबीयत खराब

रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती लालू प्रसाद की तबीयत दो दिन पहले अचानक खराब हो गई थी. जिसके बाद डॉक्टरों ने इलाज किया. उनको सांस लेने में परेशानी हो रही है. डॉक्टर ने कोरोना का टेस्ट भी कराया. रिपोर्ट निगेटिव आई है. लालू प्रसाद 15 बीमारी से पीड़ित है. उनकी फेफड़े में पानी भर गया है. जिससे सांस देने में उनको परेशानी हो रही है. 


पूरा परिवार रांची में

लालू प्रसाद की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती कल सबसे पहले रांची पहुंची. उसके बाद कल शाम को राबड़ी देवी, तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव रांची पहुंचे हैं. कल रात मुलाकात हुई थी. जिसके बाद फिर मिलने के लिए तीनों पहुंचे हुए हैं. लालू प्रसाद की तबीयत को लेकर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी लगातार डॉक्टरों से अपडेट ले रहे हैं.