Bihar Budget Session : 'अधिकारियों के बल पर चल रही सरकार…', विधानसभा में बोले राजद MLA – हर दिन विधायकों को किया जा रहा गुमराह Vaibhav Suryavanshi : अंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार वैभव सूर्यवंशी अब 10वीं बोर्ड परीक्षा की चुनौती के लिए तैयार; जारी हुआ एडमिट कार्ड; जानिए किस सेंटर पर देंगे एग्जाम Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी
18-Feb-2021 03:12 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : तबीयत बिगड़ने के बाद रांची के रिम्स से दिल्ली एम्स शिफ्ट किए गए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत में सुधार नहीं है. पटना पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा कि पापा की तबीयत फिर से बिगड़ने लगी हैं.
पटना पहुंच तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव की तबीयत अभी भी पहले की है जैसी है. लालू यादव के लंग्स में पानी भरने की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उनके लंग्स से पानी निकाला गया था लेकिन एक बार फिर से लालू यादव के लंग्स में पानी भरने लगा है. अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी हालत में ज्यादा सुधार नहीं है, अभी भी वह डॉक्टरों के ऑब्जर्वेशन में हैं.
तेजस्वी यादव ने कहा कि वह विधानमंडल के बजट सत्र में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे हैं. वहीं लालू यादव की जमानत याचिका पर होने वाली सुनवाई को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि 19 फरवरी को लालू यादव की जमानत पर जो सुनवाई होनी है उसे लेकर हमें पूरी उम्मीद है कि इस बार कोर्ट से उन्हें राहत मिलेगी. वहीं सीबीआई के द्वारा बार-बार सवाल खड़े करने पर तेजस्वी ने कहा कि सीबीआई तो सवाल खड़ा करेगी लेकिन हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है.
बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर तेजस्वी यादव ने कहा कि एक वक्त था कि लोग मोदी सरकार को लाने के लिए तरह-तरह के नारा दिया करते थे. आखिर अब उस नारे को क्या हो गया. पेट्रोल डीजल के दामों में रोज बढ़ोतरी हो रही है. यह बड़ी चिंता की बात है. हम लोगों ने पहले ही सरकार से अपील की है कि पेट्रोल डीजल के दाम में कटौती की जाए, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही चिंता जाहिर कर रहे हो लेकिन राज्य सरकार की टैक्स ज्यादा होने के कारण पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी होती है.
तेज प्रताप यादव और जगदानंद सिंह के बीच विवाद मामले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कन्नी काटते हुए कहा कि यह कोई मुद्दा नहीं है. सब ठीक है पार्टी और परिवार में ऐसी कोई बात नहीं है.