बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
06-Jul-2024 06:16 PM
By First Bihar
PURNEA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज रुपौली की पूर्व विधायक बीमा भारती पर जमकर बरसे। कहा कि 3 बार हमने विधायक बनाया। बीमा भारती को बोलने तक नहीं आता था फिर भी मंत्री बनाये लेकिन अचानक पार्टी छोड़कर सांसद बनने चली गयी और तीसरे नंबर पर आ गयी। बीमा भारती भाग के कभी इधर तो कभी उधर जाती है ऐसा करने से उसे क्या मिला?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह बातें पूर्णिया के रूपौली में एक सभा को संबोधित करते हुए कही। वही इस दौरान लालू परिवार पर भी जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर तंज कसते हुए कहा कि 9 बच्चा है..इतना बच्चा कोई पैदा करता है। ई लोग बेटा और बेटी को ही टिकट बांट देता है। मेरा परिवार नहीं है क्या हमने कभी ऐसा किया है? मेरे लिए तो मेरा परिवार पूरा बिहार है। हम एक मौका उनको दिये थे लेकिन वो गड़बड़ करने लगे तो क्या करता मैंने ही साथ छोड़ दिया।
बीमा भारती को लेकर सीएम नीतीश ने कहा कि वो अब फिर से चुनाव लड़ रही है। हम उसको तो राज्य सरकार में मंत्री तक भी बनाये। उसको कुछ बोलने नहीं आता था तब भी हम उसको आगे बढाए। इतना हम सबको इज्जत देते रहे। हमको कोई छोड़कर भागता है तो गड़बड़े ना है। हमलोगों को तो आप लोग जानते हैं। हमारा तो रिश्ता बहुत पुराना है ना भाई। हमलोग तो दो बार अलग हो गये है इस बार भी अलग हो गये तो ठीक नहीं लगा। 1995 से हमारा रिश्ता है। जिन लोगों को हम इज्जत दिया वो भाग गया तो भागने दिजिए। अब फिर से रुपौली उपचुनाव होने वाला है। अब फिर से चुनाव लड़ रही है। राजद के टिकट पर रुपौली विधानसभा चुनाव में खड़ी हुई है।
रुपौली विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी कलाधर मंडल के समर्थन में चुनावी सभा करने पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विशाल जन सभा को संबोधित किया। मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ-साथ बिहार सरकार के दो दर्जन मंत्री मौजूद रहे। मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मुसलमान के लिए उनकी सरकार ने बहुत काम किया है लेकिन कुछ लोग मुस्लिम मतदाताओं को भड़काने का काम कर रहे हैं ।
उन्होंने महिलाओं से अपील की की एक-एक वोट कलाधर मंडल को देने का काम करें वहीं उन्होंने बिहार में विकास के गति की चर्चा की और कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले 12 लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी । वही बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं को रोजगार दिया जाएगा । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में बिजली सड़क पुल स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काफी कम हुआ है । वही उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस लूडो के उसे गोटी की तरह है। जिसमें 99 पर जाकर सांप के डंसने से एक पर आ जाता है यही हाल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का हुआ है।