सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर
14-Jun-2024 07:29 PM
By First Bihar
PATNA: 10 जुलाई को रूपौली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए एनडीए ने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने कलाधर मंडल को टिकट दिया है। कलाधार मंडल 2020 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव में लड़ चुके हैं। रूपौली उपचुनाव के लिए नामांकन आज से शुरू भी हो गया है। जल्द ही जेडीयू प्रत्याशी कलाधर मंडल भी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वही रूपौली की निवर्तमान विधायक बीमा भारती ने उपचुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया है।
बीमा भारती अपने बाहुबली पति अवेधश मंडल के लिए आरजेडी से टिकट मांग रही है। बीमा भारती ने कहा है कि यदि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव उनके पति को टिकट नहीं देंगे तब निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अवधेश मंडल रूपौली उपचुनाव लड़ेंगे। बता दें कि महागठबंधन के सहयोगी पार्टी वाम दल सीपीआई ने पहले ही रूपौली से अपना उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी है। ऐसे में बीमा भारती के पति अवधेश मंडल को आरजेडी टिकट देगी या नहींं इस पर सभी की नजर हैं।
बता दें कि वर्ष 2000 में बीमा भारती निर्दलीय चुनाव लड़ी थी और रूपौली की विधायक बनीं थी। जिसके बाद बीमा ने राजद का दामन थाम लिया और 2005 में चुनाव लड़ने के बाद फिर से रूपौली की विधायक बन गयी। बीमा भारती ने राजद छोड़ जेडीयू में शामिल हो गयी। फिर जेडीयू के टिकट पर 3 बार विधानसभा का चुनाव लड़ीं और जीत हासिल की। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले बीमा भारती ने फिर पाला बदल लिया था। जेडीयू को छोड़ बीमा ने एक बार फिर राजद का दामन थाम लिया।
जिसके बाद आरजेडी ने बीमा भारती को पूर्णिया का टिकट दिया। लेकिन वो लोकसभा चुनाव हार गयी और पूर्णिया से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन गये। उधर जेडीयू से राजद में जाने के बाद रूपौली विधानसभा सीट खाली हो गया जहां अब इस सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। 10 जुलाई को रूपौली में उपचुनाव होगा। इसके लिए नामांकन का कार्य आज से शुरू हो गया है।