बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
12-Jun-2024 10:06 AM
By First Bihar
MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी में अपराधियों का हौसला सातवें आसमान पर है। ऐसे में अब एक ताजा मामला मोतिहारी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक व्यवसायी को गोली मारी घायल कर दिया। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मोतिहारी में दुकान बंद कर घर जा रहे एक व्यवसायी को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया है। घटना के बाद अपराधियों ने पैसे से भरा बैग भी ले कर वहा से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और घायल व्यवसायी को आनन-फानन में घोड़ासहन पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया गया है।
वहीं, इस घटना में घायल व्यवसायी की पहचान घोड़ासहन के शंभू जायसवल के 28 वर्षीय पुत्र सुजीत जायसवाल के रूप में हुई है। सुजीत की घोड़ासहन में अपनी दुकान है। वह दुकान बंद कर अपने बाइक से घर जा रहा था कि इसी बीच दुकान से महज 200 मीटर की दूरी पर एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उस पर गोली चला दी। इस दौरान सुजीत की बांह और पेट में एक गोली लगी है।
बताया जाता है कि गोली लगने के बाद सुजीत वहीं गिर गया। उसके बाद अपराधी उसका पैसे वाला बैग लेकर मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुन कर आसपास के लोग जमा हो गए और घायल को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उसे मोतिहारी रेफर कर दिया है।
उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद सिकरहना एसडीपीओ अशोक कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। घटना घोड़ासहन थानाक्षेत्र के अहमद नगर के पास की है। घायल सुजीत ने बताया कि वह अपनी बाइक से दुकान बंद करके घर जा रहा था। इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में आए अपराधियों ने पहले उसे गोली मारी और फिर करीब दो से तीन लाख रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए। भागते समय अपराधियों ने उसे फिर से एक गोली मार दी।
मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों की गोली से घायल सुजीत की एक माह पहले ही शादी हुई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद सिकरहना एसडीपीओ अशोक कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। वही अपराधियों की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है।