ब्रेकिंग न्यूज़

धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप

बाइक से घूमने निकला था नाबालिग, सड़क हादसे में गई जान; परिजनों में मातम का माहौल

11-Mar-2024 11:43 AM

By First Bihar

BETTIAH : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेतिया से निकलकर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में 16 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई है। वहीं किशोर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार, शिकारपुर थाना क्षेत्र में मुख्य मार्ग स्थित स्टेट बैंक के समीप सड़क हादसे  में एक 16 वर्षीय नाबालिग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृत नाबालिग की पहचान चिनी मिल वार्ड संख्या एक निवासी मुन्ना जायसवाल उर्फ राजेश जायसवाल के 16 वर्षीय पुत्र आदर्श जायसवाल के रूप मे हुई है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


वहीं,घटना के संबंध में बताया जाता है कि आदर्श जायसवाल प्रतिदिन रात्रि मे अपना दूकान बंद कर बाइक से घूमने निकलता था। रविवार की रात भी वह दुकान बंद कर बाइक से घूमने निकला था। इसी दौरान स्टेट बैंक एटीएम के समीप पोल से टकरा गया। रात्रि गश्त कर रहे शिकारपुर पुलिस ने उसे जख्मी हालात में उठाकर अनुमंडल अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


उधर, थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच आज सुबह भेज दिया गया है। मामले मे अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।