ब्रेकिंग न्यूज़

भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन

Home / news / बाइक से बच्चे के घायल होने के बाद दबंगों ने बाप-बेटे को बनाया...

बाइक से बच्चे के घायल होने के बाद दबंगों ने बाप-बेटे को बनाया बंधक,पति और बेटे को छुड़ाने गयी महिला की लोगों ने जान ले ली

02-Oct-2022 04:35 PM

JAMUI: जमुई में एक महिला की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी गयी है। बाइक के ठोकर से एक बच्चे के घायल होने के बाद महिला के पति और बेटे को लोगों ने बंधक बना लिया था। पति और बेटे को छुड़ाने गयी महिला की लोगों ने इस कदर पिटाई कर दी की उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। 


घटना जमुई के चकाई थाना क्षेत्र के कौनजी पहाड़ी गांव के पास की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अपने बेटे शंकर यादव के साथ गिरिधारी यादव दुर्गा पूजा का सामान खरीदने के लिए घर से निकला था। पूजा का सामान खरीदने के बाद दोनों बाप-बेटे घर लौट रहा था। कौनजी पहाड़ी गांव पहुंचते ही बाइक के सामने एक बच्चा आ गया और घायल हो गया। 


रमेश हेंब्रम के बेटे के घायल होने के बाद आक्रोशित लोगों ने बाप-बेटे को बंधक बना लिया और जमकर धुनाई कर दी। पति और बेटे को बंधक बनाए जाने की खबर सुनकर पत्नी कुसुम देवी मौके पर पहुंची और पति और बेटे को छोड़ने की गुहार लगाती रही लेकिन लोगों ने उसकी बात एक ना सुनी। लोगों ने महिला की भी पिटाई शुरू कर दी। 


कुसुम देवी को इस कदर पीटा की उसकी मौत हो गयी। मृतका की पहचान चकाई थाना क्षेत्र के कौनजी पहाड़ी निवासी गिरधारी यादव की पत्नी कुसुम देवी के रुप में हुई है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। महिला की निर्मम हत्या के बाद गांव के दबंग फरार हो गये हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। वहीं आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गयी है।