Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
16-May-2022 10:04 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: पटना सिटी में फिर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। पटना सिटी में एक के बाद एक हत्या की वारदात से इलाके लोग भी काफी दहशत में है और पुलिस से कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। आए दिन हो रही हत्या की घटना से लोग काफी परेशान हैं।
पटना सिटी में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। अपराधी इतने बेखौफ है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है ऐसा लगता है कि अपराधियों को पुलिस का खौफ ही नहीं है। ताजा मामला पटना सिटी से निकलकर सामने आई है जहां पर देरशाम अपराधियों ने एक बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।
मामला पटना सिटी के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के शनिचरा मंदिर ईरगाह के पास की है जहां पर बाइक पर सवार युवक की गोली मारकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। अपराधियों ने बाइक सवार को बैक टू बैक कई गोली उसके शरीर में दाग दी है। हालांकि मौके वारदात से दो खोखे भी मिले हैं।
घटनास्थल तीन थाना क्षेत्रों का बॉर्डर है जहां यह घटना हुई है। जिसकी वजह से तीन थानों की पुलिस मौके वारदात पर पहुंची है। कई घंटे तक युवक की लाश सीमा विवाद में यू ही पड़ी रही। घटनास्थल पर आलमगंज,सुल्तानगंज और बहादुरपुर थाने की पुलिस पहुंची थी लेकिन जब सीमा विवाद सुलझा तब जाकर यह स्पष्ट हुआ कि घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र में हुई है। बहादुरपुर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। अभी तक ना तो शव की पहचान हो पाई है और ना ही घटना के कारणों का ही पता चल पाया है।