पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
19-Aug-2020 01:27 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : सीतामढ़ी में अपराधियों का तांडव जारी है. पुलिसिया कार्रवाई को धता बता हुए एक बार फिर अपराधियों ने एक घटना को अंजाम दिया है. मामला परसौनी थाना क्षेत्र के मदनपुर गिसारा रोड में हरपुरसारी कब्रिस्तान के समीप का है, जहां बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी संचालक से सवा दो लाख रुपये लूट लिए.
पीड़ित का नाम गिसारा गांव निवासी विकास कुमार बताया जा रहा है. लूटपाट के बाद जैसे ही अपराधी भागने लगे तो पीड़ित ने शोर मचाया जिसके बाद ग्रामीणों ने कुछ दूर तक अपराधियों का पीछा किया लेकिन अपराधी भागने में सफल रहे.
मामले की सूचना परसौनी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस हरकत में आई है और अपराधियों के पकड़े जाने की बात कह रही है. पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.