ब्रेकिंग न्यूज़

धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप

बाइक सवार 3 युवक जा रहा था बारात, अनियंत्रित होकर बाइक पुल के नीचे गिरा, मौके पर ही हुई तीनों की मौत

01-May-2022 08:57 PM

By Alok

BETTIAH: इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से आ रही है जहां तीन युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना लौरिया थाना क्षेत्र के रामनगर मुख्य पथ की है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी है। पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीनों युवक लौरिया के पराऊ टोला से राम नगर के महुई में बारात जा रहे थे। तभी बाइक की गति तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर बाइक सवार तीनों युवक पुल के नीचे गिर गये। 


इस भीषण सड़क हादसे में तीनों की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक की पहचान बिट्टू, दीपक के रुप में हुई है तीसरे की पहचान अभी नहीं हो पायी है तीसरा युवक उनके रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। 


तीनों युवकों को लौरिया रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल तीनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेजा गया है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.