BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान
21-Dec-2024 03:40 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला बांका से निकलकर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। यह घटना उस समय हुआ जब सुल्तानगंज देवघर मुख्य मार्ग पर मुंगेर जिला के सीमा से सटे बेलहर थाना क्षेत्र के पसिया मोड के समीप संग्रामपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चपेट में आने से बाइक पर सवार दो युवकों में से एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
जानकारी के अनुसार बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर स्थित पसिया मोड़ के समीप, एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
इस घटना में मृतक की पहचान राजू कुमार (20 वर्ष, पिता का नाम सोनाराम) के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान मिथुन कुमार (25 वर्ष, पिता का नाम छोटे राम) के रूप में हुई है। दोनों युवक पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के बहपुरा गांव के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही बेलहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है।
इधर, इस घटना को लेकर बेलहर डीएसपी राज किशोर कुमार ने बताया कि हादसे के समय ट्रैक्टर खाली था और तेज गति से संग्रामपुर से बेलहर की ओर आ रहा था। ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।