Patna News: मां ने कर दिया गजब खेल ! बेटे के साथ मिलकर हसबैंड के लिए बना लिया ख़ास प्लान, जानिए कैसे खुला राज Bihar Assembly Election 2025 : NDA में कोई नाराज़गी नहीं, शाम तक उम्मीदवारों की सूची घोषित करेगी भाजपा: दिलीप जायसवाल Human On Moon: चांद पर कैसी होगी जिंदगी? जानिए वहां रहने के फायदे और नुकसान Patna News: 'सोनू' निकला इमरान, पटना में हिंदू बनकर युवती से की शादी; खुलासे के बाद मचा बवाल ODI में सबसे बड़ा World Record तोड़ने की ओर अग्रसर भारत का चैंपियन, वर्तमान में इस पाकिस्तानी प्लेयर के नाम है यह कीर्तिमान Bihar Election 2025 : NDA में सीट बंटवारा के बाद कैंडिडेट चयन को लेकर आया यह फार्मूला, BJP में 80% पुराने कैंडिडेट हो सकते हैं वापस Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025: आज जारी होगी NDA की उम्मीदवारों की सूची, इन लोगों के नाम की हो सकती है घोषणा Bihar Election 2025 : RJD के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे सूरजभान सिंह? कहा - आज रात तक का करें इंतजार, हो जाएगा सब क्लियर Diwali 2025: इस दिवाली पुराने पूजा बर्तनों को बनाएं एकदम नया, जानिए आसान घरेलू नुस्खे Bihar News: सिक्स लेन में तब्दील होगा बिहार का यह फोरलेन, इन जिलों के लोगों को विशेष फायदा
05-Sep-2024 12:43 PM
By First Bihar
JAMUI : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। बाइक सवार की टक्कर से महिला की जान गयी जबकि एक किशोरी ने भी दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग के चिलखारी गांव के समीप गुरुवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक महिला एवं एक किशोरी को मौत हो गई। जबकि एक युवक इस सड़क हादसे में घायल हो गया। यहां शौच के लिए जा रही महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार एक किशोरी और सड़क पार कर रही महिला की मौत हो गयी।
बताया जा रहा है कि, महिला सुबह शौच के लिए निकली और इसी क्रम में सड़क पार कर रही थी। तभी चतरो की ओर से आ रही एक बाइक ने महिला को ठोकर मार दी। इस घटना में बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इस दुर्घटना में बाइक के पीछे बैठी किशोरी के भी नाक एवं कान में गंभीर चोटें आई। जबकि सड़क पार कर रही महिला का दोनों पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। वहीं बाइक चालक युवक को हल्की चोटें आई, वो बाल-बाल बच गया।
वहीं, घटना के बाद परिजन एवं स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल महिला एवं युवती को इलाज के लिए गिरिडीह स्थित एक अस्पताल ले जाया गया। जहां मौजूद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत सरौन पंचायत के चिलखारी गांव निवासी जुगल ठाकुर की 62 वर्षीय पत्नी प्यारी देवी है। जबकि मृत किशोरी की पहचान झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरकोलिया गांव निवासी सुरेश राय की 15 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी के रूप में हुई है।
इधर घटना के बाद से चकाई पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। जबकि मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में गम का माहौल बना हुआ है। इसके साथ ही किशोरी के घर में भी मामले की जानकारी दी गई है।