ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बाइक की सीधी टक्कर में भागलपुर के दिव्यांग की दर्दनाक मौत, गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को किया जाम

19-Feb-2023 09:51 PM

By First Bihar

BANKA: बांका में दो बाइक की सीधी टक्कर में भागलपुर के एक दिव्यांग की दर्दनाक मौत हो गयी है। जबकि दूसरे बाइक सवार की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क पर आगजनी कर जाम कर दिया। जिससे घंटों यातायात बाधित रहा। 


घटना इंग्लिशमोड़-शंभूगंज मुख्य मार्ग के केंदुआर पेट्रोल पंप के पास हुई। जब बाइक के आमने -सामने की टक्कर में एक बाइक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बाइक चालक की पहचान भागलपुर जिले के गौराचौकी का बृहस्पति यादव बताया जा रहा है। जबकि गंभीर रूप से जख्मी दूसरा बाइक चालक महादेवपुर गांव का बादल पासवान है। जिसका इलाज फुल्लीडुमर अस्पताल में किया जा रहा है। 


घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने इंग्लिशमोड़ -शंभूगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर दारोगा मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे है। लेकिन आक्रोशित लोग मृतक के आश्रितों को मुआवजा की मांग करते हुए जाम कर दिया। सड़क जाम रहने से जामस्थल के दोनों ओर यात्री एवं भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई। मृतक दिव्यांग है। जो एक हाथ से ही बाइक चलाता था। मृतक का ननिहाल फुल्लीडुमर के नगरडीह गांव में है। 


घटना की सूचना मिलने पर नगरडीह गांव से काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच कर सड़क जाम कर दिया । पेट्रोल पंप पर काम करने वाले प्रत्यक्षदर्शी कर्मी ने बताया कि मृतक इंग्लिशमोड़ की ओर जा रहा था। इसी क्रम में पेट्रोल पंप के समीप सामने से तेज गति से आ रहे बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर ठोकर मार दिया।


इस दौरान बृहस्पति यादव सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं जख्मी बादल पासवान गांव में किराना दुकान चलता है। आक्रोशित लोगों को लगभग एक घंटा तक काफी समझाने बुझाने के बाद जाम हटाया गया। थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा गया है।