Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह
23-Nov-2022 04:09 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMADHI : एक तरफ जहां दहेज लें और देना दोनों कानून जुर्म हैं, इसको लेकर सरकार भी सतर्क है और उसके तरफ से जगह - जगह इस्तेहार लगा कर इसकी सुचना दी जाती हो और लोगों को जागरूक किया जाता है। वहीं, दूसरी तरफ इसके बाबजूद लोगों द्वारा दहेज़ नहीं देने के कारण नवविवाहिता की हत्या अभी भी कर दी जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के समस्तीपुर से निकल कर सामने आया है। जहां दहेज में बाइक नहीं देने के कारन शादी के कुछ महीने बाद दुल्हन की हत्या कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी में दहेज की खातिर ससुराल वालों ने नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी है। मृतका की पहचान 20 वर्ष की सोनाली के रूप में हुई है। जो सरवन राम की पुत्री है। वह मुजफ्फरपुर के बोचहां की रहने वाली है। इसकी हत्या की वजह शादी के बाद पति द्वारा ससुराल वालों से बाइक की मांग करना और इसे नहीं पूरा करना बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि, सोनाली की शादी 5 माह पूर्व ही कमलेश नाम के महिंदवाड़ा निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद सोनाली के ससुराल वाले लगातार उसके मायके वालों से एक बाइक की मांग कर रहे थे। लेकिन, दहेज में बाइक नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी। लड़की के पिता ने बताया कि सुबह बेटी का कॉल आया था। उसने अपने साथ हो रही मारपीट की बातों को बताते हुए जानकारी दी थी। उसके कुछ घंटों के बाद जानकारी हुई कि सोनाली की हत्या कर दी गई है।
इधर, सोनाली की मौत के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं। वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।