ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बाइक की डिक्की में कैश रखने वाले सावधान, अपनी गलती के कारण गंवाना पड़ गया 4 लाख रूपये

06-May-2023 03:37 PM

By SONU

NAWADA: बिहार में अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ कम होता जा रहा है। शायद यही कारण है कि अपराधी क्राइम की घटना को बेखौफ अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला बिहार के नवादा जिले से सामने आया है जहां अपराधियों ने एक बाइक की डिक्की को तोड़कर उसमें रखे चार लाख रुपये निकाल लिये और मौके से नौ दो ग्यारह हो गये। 


घटना को बाइक सवार दो बदमाशों ने अंजाम दिया है। घटना की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। बताया जाता है कि यूको बैंक से चार लाख रुपये की निकासी के बाद पैसे को बाइक की डिक्की में रखकर पीड़ित किसी काम से गया था तभी दो बदमाशों ने बाइक की डिक्की को तोड़ दिया और चार लाख रुपये निकालकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरी घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है।