Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त
15-Jun-2023 09:06 AM
By Dheeraj Kumar
JAMUI: बिहार के जमुई जिले में 22 साल की शादी शुदा महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. इस घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने मृतक महिला के ससुराल वाले को दिया।सूचना मिलते है ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंच कर घटना की सूचना सिकंदरा थाना पुलिस को दिया. सिकंदरा पुलिस महिला की शव को कब्जे में लेकर घटना की छानबीन में जुट गई है.
घटना जिलें के सिकंदरा थाना क्षेत्र का है जहां रानहन गांव बुधवार की शाम एक महिला महिला को ससुराल वालों ने लाठी-डंडों से पीट कर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. चेहरे पर चोट का निशान भी है और उसके बाद उसके शव को फांसी लगा दिया. घटना के बाद ससुराल वाले फरार हो गए. मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. इस घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने मृतक महिला के ससुराल वाले को दिया.
मृतक महिला कि पहचान रिमझिम कुमारी 22 वर्ष पति दीपक राम के रूप में हुए है. ससुराल पक्ष के लोगो ने महिला के पति, सास और भैसुर और गोतनी पर हत्या करने का आरोप लगाया है. घटना के बारे में मृतक महिला की मां रेणु देवी ने बताया कि दो साल पहले अपनी बेटी की शादी सिकंदरा प्रखंड के रानहन गांव निवासी राजेंद्र राम के पुत्र दीपक राम के साथ हिंदू रिति रिवाज के साथ किया था. लेकिन छह महीने पहले से ही दामाद के द्वारा लगातार बाइक के लिए पैसे का डिमांड किया जाने लगा. इस दौरान कुछ पैसा भी दिया गया. लेकिन बाइक नहीं देने के कारण उसके साथ मारपीट करने लगा.
मां ने बताया की बुधवार देर शाम मेरी बेटी की हत्या गला दवाकर कर दिया गया और उसे फांसी से लटका दिया. मृतक महिला की मां ने बताया की बेटी की हत्या की खबर दामाद के द्वारा फोन पर दिया गया और कहा की बेटी का अंतिम संस्कार आकर कर लो. मां ने बताया की बार बार धमकी दिया जाता था कि पैसे नहीं देने पर बेटी को मार देंगे. इस दौरान उनलोगों ने छह महीने के बच्चे को अपने साथ ले गया. वही घटना को लेकर सिकंदरा थानाअध्यक्ष ने बताया कि एक महिला ने हत्या का रूप नहीं लग रहा है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.