ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बाइक चोरी के आरोप में युवक की पिटाई, पेड़ से उल्टा लटकाकर ग्रामीणों...

बाइक चोरी के आरोप में युवक की पिटाई, पेड़ से उल्टा लटकाकर ग्रामीणों ने पीटा

29-Mar-2022 03:01 PM

KATIHAR: बाइक चोरी के आरोप में गांव वालों ने एक युवक की जमकर धुनाई कर दी। पहले तो युवक को बंधक बनाया गया फिर पेड़ से उल्टा लटका कर पीटा गया। पैर ऊपर और सिर नीचे करके ग्रामीण युवक को पीटते रहे और कुछ लोग पिटाई का वीडियो अपने मोबाइल में कैद करते रहे। युवक की पिटाई का यह वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 


कटिहार के करनपुर पंचायत में एक युवक को बाइक की चोरी करना महंगा पड़ गया। ग्रामीणों ने पहले बंधक बना लिया फिर पेड़ से उल्टा टांग कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। हालांकि आरोपी का कहना है कि यदि बाइक छूए होंगे तो जान मार दीजिएगा। युवक की पहचान गांव के ही सिमल मल्लिक के रुप में हुई है। जिस पर गांव के ही एक व्यक्ति की बाइक चोरी का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। 


बाइक चोरी की घटना से आक्रोशित लोगों ने सिमल मल्लिक को पहले बंधक बनाया फिर पेड़ में रस्सी बांधकर उसे उल्टा लटका दिया और पिटाई करने लगे। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। जिसे मौका मिला उसने अपना हाथ साफ किया। युवक चिल्लाता रहा और खुद को बेकसूर बताया रहा लेकिन किसी ने भी उसकी एक ना सुनी। 


युवक कहता रहा कि यदि उसने बाइक को छूआ होगा तो जान से मार दीजिएगा। लेकिन लोग उसकी बातों को मानने को तैयार नहीं थे। इस दौरान उसकी जमकर धुनाई की गयी। वही कुछ लोग पिटाई का वीडियो बनाने में लगे हुए थे। वीडियो बनाने के बाद तुरंत लोगों ने उसे वायरल कर लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिमल मल्लिक बाइक चोरी का धंधा करता है वह वर्षों से इस धंधे में लगा है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।