मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
17-Oct-2021 02:23 PM
BUXAR: बिहार के बक्सर जिले में तालिबानी सजा दिए जाने का मामला सामने आया है। यहां एक पूर्व मुखिया के सामने एक युवक को पूरी तरह नंगा करके पीटा गया। युवक से जबरन उसका जुर्म स्वीकार कराया गया। इस पूरे मामले का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने पूर्व मुखिया के खिलाफ केस दर्ज करने और मामले की जांच का आदेश दिया है।
बक्सर के धनसोई थाना क्षेत्र के मकटकीपुर गांव के ग्रामीणों ने एक चोर को नंगा कर दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान चोर के पास से एक बाइक भी बरामद किया गया है। पिटाई के बाद चोर ने अपना भी जुर्म कबूला है। चोर ने अपना नाम मुकेश कुमार बताया। उसका कहना था कि लोदीपुर का रहने वाले संदेश कुमार ने मोटरसाइकिल चुराई है। हम बाइक लेकर घुम रहे थे तभी लोगों ने पकड़ लिया फिर भीड़ के सामने नंगा कर उसकी पिटाई की गयी। फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
बक्सर का यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें मानवाधिकार का उल्लंघन होते खुलेआम देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रहे युवक के बदन पर एक भी कपड़ा नहीं है। पूरा वाकया शनिवार की देर शाम का है। इसमें ढेरों लोग युवक को घेर कर खड़े दिख रहे हैं। लोग युवक से यह स्वीकार कराने की कोशिश कर रहे हैं कि उसने बाइक की चोरी की है।
बाइक बरामद होने के बाद ग्रामीणों ने पूर्व मुखिया के सामने युवक को नंगा कर दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पूर्व मुखिया हरेंद्र सिंह ने आरोपी युवक को सैकड़ों लोगों के सामने नंगा करके युवक को पीटा। इस दौरान आरोपी युवक ने अपना जुर्म भी कबूला। आरोपी युवक ने अपना नाम मुकेश बताया। इस दौरान उसने कहा कि हमसे गलती हो गयी है अब से ऐसी गलती नहीं करेंगे।
बाइक बरामद होने के बाद ग्रामीणों ने युवक को गांव के पूर्व मुखिया और वर्तमान मुखिया ससुर के सामने नंगा कर जमकर पीटा। पूर्व मुखिया हरेंद्र सिंह ने आरोपी युवक को सैकड़ो लोगों के सामने नंगा करके पीटा और बाइक चोर से उसका जुर्म स्वीकार कराया। आरोपी युवक नग्न अवस्था में था उसने पिटाई के दौरान बताया कि लोदीपुर का रहने वाले संदेश ने बाइक चुरायी थी। बाइक मेरे पास से बरामद किया गया है। ऐसे में जो जो सजा देनी है वो दिया जाए इसके लिए हम तैयार है।
वायरल वीडियो में आरोपी युवक मुखिया जी से भी यह कहता दिख रहा है कि मुखिया जी अब क्या कहे जो आप उचित समझे वह सजा दिजिए। मामला शनिवार की रात की बतायी जा रही है। चोरी की पिटाई का वीडिया वायरल होने के बाद एसपी नीरज कुमार सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकीदार के बयान पर गांव के पूर्व मुखिया के खिलाफ केस दर्ज कराया।