ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 18 मोटरसाइकिल के साथ 5 बदमाश गिरफ्तार

13-Mar-2024 07:35 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: जमुई पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। चोरी की 18 मोटरसाइकिल के साथ 5 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जमुई पुलिस ने लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी की और बाइक चोरी करने वाले 5 बदमाशों को दबोचा। प्रेस कांफ्रेंस में एसडीपीओ सतीश सुमन ने इस बात का खुलासा किया।


एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लक्ष्मीपुर के कुछ जगहों पर चोरी की बाइक रखी गयी है। सूचना के आधार पर एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व मे एक टीम गठित किया। गठित टीम ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों मे छापेमारी कर 18 बाइक सहित  पांच बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया। 


गिरफ्तार बाइक चोर की पहचान थाना क्षेत्र के,तेतरिया निवासी परमेश्वर साह के पुत्र जीतेन्द्र साह व विकास साह, साकल निवासी रामोतार दास के पुत्र मंटू दास तथा मनोज दास का पुत्र अमन दास तथा विक्की दास के रूप में हुई हैं। पुलिस की माने तो बाइक चोर के एक बडे़ गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। उक्त गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।


बीते दिनों थाना क्षेत्र के घोरपारन मे हुए महायज्ञ के दौरान उक्त गिरोह के सदस्यों ने एक बाइक की चोरी की थी जिसे निर्धारित स्थान पर पहुंचाने के क्रम मे बाइक का मालिक देख लिया और उसने चोर की पहचान कर पूरी सूचना पुलिस को दी। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और एक के बाद एक बाइक चोर को पुलिस ने दबोचा। 


एसडीपीओ ने बताया कि बाइक चोर गिरोह का मास्टर माइंड लक्ष्मीपुर का नंदन दास है। नंदन की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। छापेमारी टीम मे एसडीपीओ सतीश सुमन व थानाध्यक्ष आलोक कुमार के अलावा पुलिस निरीक्षक प्रताप सिंह,एस आई विवेक यादव व प्रभात राय सहित तकनीकी शाखा के टीम शामिल थे।