ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / बिहार: बाइक और पिकअप वैन की टक्कर में रेलकर्मी की दर्दनाक मौत, पत्नी-बच्चे...

बिहार: बाइक और पिकअप वैन की टक्कर में रेलकर्मी की दर्दनाक मौत, पत्नी-बच्चे की हालत गंभीर

30-May-2023 03:14 PM

By First Bihar

MUNGER: बिहार में सड़क हादसा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन भीषण सड़क हादसा होते रहता है. एक बार फिर राज्य के मुंगेर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में रेल कर्मी रूपेश कुमार की दर्दनाक मौत हो गई. 


घटना मुंगेर में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांक गांव का है जहां के निवासी रेल कर्मी रूपेश कुमार अपनी पत्नी रितु देवी, बेटी चाहत भारती एवं बेटा अक्षत राज के साथ पूजा करने के लिए घर से निकले थे.  सपरिवार तेलडीहा जा रहे थे, तभी बरियारपुर में सरस्वती नगर के पास एक तेज रफ्तार पिकउप वैन ने मोटर साइकिल सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिससे इस घटना में रेल कर्मी रूपेश कुमार कि मौके पर ही मौत हो गई. उसकी पत्नी और बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए. जिन्हें स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए मुंगेर हॉस्पिटल एडमिट कराया गया. जहां तीनों घायलों का इलाज चल रहा है. 


इस मामले में मृतक के पिता रंजीत कुमार ने बताया कि रूपेश कुमार अपनी पत्नी रितु देवी, बेटी चाहत भारती एवं बेटा अक्षत राज के साथ अपने घर बांक से तारापुर  तेलडीहा पूजा करने के लिए जा रहा था  तभी बरियारपुर में सरस्वती नगर के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप वेन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया. जिसमें उसकी बहू और 2 बच्चे घायल हो गए लेकिन उसके बेटे की मौत हो गई मृतक रूपेश जमालपुर रेलवे कारखाने में ग्रुप डी के पद पर कार्यरत थे.