बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
28-Feb-2022 02:24 PM
MOTIHARI: बिहार में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बिहार के पूर्वी चंपारण की है जहां बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर बाइक एजेंसी के कर्मी से दिनदहाड़े 7 लाख लूट लिए और मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लूटेरों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी है जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुगौली बस स्टैंड के पास बाइक सवार अपराधियों ने सोमवार की सुबह लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। हथियार के बल पर अपराधियों ने बाइक एजेन्सी के कर्मचारी से 7 लाख रुपया लूट लिए और मौके से फरार हो गये।
बताया जाता है कि राजा ऑटोमोबाइल के मैनेजर तबरेज आलम और अब्दुल सलाम 7 लाख रुपए एक बैग में भरकर एजेंसी से निकले थे। जिसे सुगौली बस स्टैंड के पास स्थित उज्जीवन बैंक में जमा कराना था लेकिन बैंक में घुसने से पहले ही घात लगाए अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और लूट की घटना को अंजाम दे दिया। हथियार से लैंस अपराधियों ने रुपयों से भरे बैग को लूट लिया और मौके से फरार हो गये। जिस बैग को बदमाशों ने लूटा उसने सात लाख कैश के अलावे चेक बुक और एटीएम भी थे।
लूट की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक एजेंसी के कर्मियों से घटना की जानकारी ली। इलाके में लगे सीसीटीवी में लुटेरों की तस्वीर कैद हो गयी है जिसके आधार पर पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई इलाकों में छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि अपराधियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।