गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
30-Nov-2020 10:21 AM
LAKHISARAI : इस वक़्त की बड़ी खबर लखीसराय जिले से सामने आ रही है जहां पटना से आई बिजली विभाग की टीम ने पिपरिया प्रखंड के दियारा क्षेत्र के 22 घरों में छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि छापेमारी के लिए एसटीएफ की टीम का गठन किया गया था जो पटना से उपभोक्ताओं की सूची साथ लेकर आई थी. एसटीएफ ने जिला परिषद् अध्यक्ष सह मोहनपुर निवासी राम शंकर शर्मा एवं वलीपुर पंचायत के मुखिया पति योगी सिंह के घर भी छापेमारी की है.
बताया जा रहा है कि बिजली विभाग की एसटीएफ टीम ने जिला परिषद् अध्यक्ष राम शंकर शर्मा, उनके भतीजा कुंदन सिंह, वलीपुर मुखिया बबीता देवी के पति योगी सिंह, दियारा का चर्चित ठेकेदार वलीपुर निवासी चंदन सिंह उर्फ डोमा, वलीपुर मोड़ से पिपरिया के रास्ते में रहे पवन ईंट भट्ठा, मोहनपुर में रहे एक आरा मिल सहित अन्य के यहां छापेमारी की है.
छापेमारी के बाद अब बिजली विभाग अब जिप अध्यक्ष, वलीपुर मुखिया पति, ठेकेदार चंदन सिंह, पवन ईंट भट्ठा मालिक, आरा मिल मालिक सहित अन्य के विरूद्ध कार्रवाई एवं प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी कर रही है. वहीं एसपी सुशील कुमार ने छापेमारी की पुष्टि करते हुए कहा कि कार्रवाई को लेकर सूची तैयार की जा रही है.