लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट बिहार में पैदल यात्रा पर निकलेंगे तेज प्रताप यादव, मीडिया से बोले...जयचंदों ने आरजेडी को बर्बाद कर दिया गोपालगंज: कोचिंग के लिए निकले 2 छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, फिरौती के लिए कॉल आने से मचा हड़कंप NEET EXAM: NEET UG 2026 में बड़ा बदलाव: ये गलती हुई तो रिजेक्ट हो जाएगा फॉर्म, जानिए क्या है नया नियम? आरा में कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय का निर्माण तेज, 16.92 एकड़ में बन रहा हाईटेक कैंपस, छात्रों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं अजित पवार की तेरहवीं के बीच शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, पुणे के अस्पताल में भर्ती
12-Oct-2021 05:22 PM
PATNA : देश अब तक के सबसे बड़े बिजली संकट से जूझ रहा है. कोयले की कमी के कारण बिजली की सप्लाई प्रभावित हो रही है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद इस बात का ऐलान कर चुके हैं कि किसी भी हालत में बिहार के अंदर पावर कट नहीं होने दिया जाएगा. लेकिन इस दावे के बावजूद बिहार का शायद ही कोई ऐसा शहर है, जहां हाल के दिनों में लोड शेडिंग नहीं हो रही. बिजली संकट के बीच खेल जारी है. लेकिन अब आरजेडी ने फैसला किया है कि लालटेन में हमेशा जलती रहेगी.
दरअसल राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से प्रदेश कार्यालय में 6 टन की एक लालटेन लगाने की तैयारी हो रही है. यह लालटेन चौबीसों घंटे जलती रहेगी. इससे पार्टी कार्यालय और रोशन रहेगा और साथ ही साथ लोगों को यह लालटेन एहसास भी दिलाएगी कि राष्ट्रीय जनता दल का वजूद बिहार की राजनीति में अभी खत्म नहीं हुआ है.
राष्ट्रीय जनता दल का चुनाव चिन्ह लालटेन रहा है. लालटेन को लेकर बिहार में अक्सर सियासत भी देखने को मिलती है. आरजेडी के विरोधी अक्सर इस बात को लेकर ताना मारते हैं कि बिहार में लालटेन का युग खत्म हो चुका है. लेकिन अब इसी लालटेन के सहारे आरजेडी एक बार फिर बड़ा मैसेज देने की तैयारी में है. प्रदेश आरजेडी कार्यालय को इन दिनों नया रंग रूप दिया जा रहा है और यहीं पर यह 6 टन की लालटेन लगाई जाएगी.
आरजेडी कार्यालय में जिस बड़ी लालटेन का निर्माण कराया जा रहा है. वह पत्थर से बनी हुई होगी. मतलब यह है कि इस लालटेन की लौ कभी बुझने ना पाए, इसके लिए गैस या दूसरे वैकल्पिक इंतजामों के तहत लौ को हमेशा जलाए रखने की भी तैयारी है. हाल के दिनों में प्रदेश आरजेडी कार्यालय में कई बदलाव हुए हैं. आरजेडी दफ्तर पहले से हाईटेक भी हुआ है. सीसीटीवी कैमरे से पार्टी दफ्तर को लैश भी किया गया है. लेकिन अब लाइटिंग के निर्माण से अब कार्यकर्ताओं और नेताओं को बढ़ा मैसेज देने की तैयारी है.