नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
23-Jun-2021 03:38 PM
By JITENDRA
BEGUSRAI: बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा बेगूसराय में एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव की है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय हरिकांत के रूप में की गयी है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि 22 वर्षीय हरिकांत दुलारपुर गांव निवासी रामविलास चौधरी के पुत्र था। जो सुबह फूल तोड़ने के लिए घर से निकला था। फूल तोड़ने के लिए जैसे ही वह पेड़ के पास पहुंचा तभी बिजली के पोल से टूटकर नंगा तार गिर पड़ा। जिसकी चपेट में आने से वह बुरी तरह से झुलस गया और घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची तेघड़ा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।