ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
08-Sep-2021 10:06 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: समस्तीपुर शहरी क्षेत्र के बिजली विभाग के जेई को 12 हजार रुपये घूस लेते निगरानी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। निगरानी विभाग की टीम ने शहर के चीनी मिल चौक स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय में छापेमारी कर कनीय अभियंता राजू रजक को 12 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथों पकड़ा।
गिरफ्तार राजू रजक से पूछताछ के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ लेकर गई है। छापेमारी में जेई की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग के कार्यालय में हड़कंप मच गया है। बताया गया है कि विद्युत उपभोक्ता किसी काम के एवज जेई द्वारा रिश्वत मांगी गयी थी जिसकी शिकायत पीड़ित ने निगरानी विभाग से की गई थी।
निगरानी ने पीड़ित की शिकायत का सत्यापन किया जिसमें यह बात सही पाई गई। जिसके बाद विशेष टीम की गठन किया गया। विशेष टीम के द्वारा कनीय अभियंता को 12 हजार रुपये घूस लेते शहर के चीनी मिल चौक स्थित विद्युत कार्यालय से रंगेहाथों धर दबोचा गया। जेई राजू रजक टाउन वन में कनीय अभियंता के रूप में कार्यरत था। जूनियर इंजिनियर राजू रजक मूल रुप से औरंगाबाद के रहने वाला है। समस्तीपुर के ही बहादुरपुर में वह किराए के मकान में रहते थे।