मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
29-May-2024 10:32 PM
By Mayank Kumar
PATNA: पटना से सटे बिहटा में एक कबाड़ी वाले की हत्या कर दी गयी। युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहटा थाना क्षेत्र के पावर हाउस का है जहां खंडर के पास अपराधियों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। युवक कबाड़ी का काम करता था। जिसकी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
मृतक की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के गौरेया स्थान निवासी 22 वर्षीय जोधन कुमार के रूप में हुई है। वही जोधन की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने बताया कि जोधन कबाड़ी का काम किया करता था। वो कुछ पैसा लेकर निकला था जो पैकेट से गायब मिला। मृतक के शरीर पर कई जगह जले का निशान मिला है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। बताया जाता हैं की मृतक जोधन कबाड़ी की खरीद बिक्री का काम किया करता था और इसी से वो अपने परिवार का भरण पोषण किया करता था। वही इस संबंध में दानापुर डीएसपी 2 पंकज मिश्रा ने बताया की मृतक नशा के मामले में पहले जेल जा चुका है। प्रथम दृश्या में हत्या का मामला प्रतीत नही होता है। फिर भी परिजन के आरोप पर मामले की जाँच पड़ताल की जा रही है।