बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त देश के कौन-कौन से राज्यों में अलग धर्मांतरण कानून! और कहां मिलती है सबसे कड़ी सजा, जानें यहाँ
02-Oct-2022 06:14 PM
PATNA: बिहटा के अमनाबाद में अवैध बालू खनन के लिए वर्चस्व को लेकर बीते दिनों दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई थी। इस दौरान 5 लोगों की हत्या की बात भी सामने आई थी। इस घटना के बाद इलाके में लगातार छापेमारी की जा रही है। इस दौरान प्रशासन ने दो दर्जन पोकलेन मशीन को जब्त किया जिसे अब क्षतिग्रस्त किया जा रहा है।
बता दें कि इस गोलीकांड में चिन्हित दोनों गुटों के सदस्यों के ठिकानों पर छापेमारी करने गयी पुलिस पर भी फायरिंग की गयी थी। वहीं
पटना में एनआईटी घाट पर गोली लगे दो शवों के मिलने के बाद प्रशासन के होश उड़ गए। दोनों शव बिहटा के अमनाबाद में हुए गोलीकांड में शामिल लोगों का हैं।
पटना एसएसपी ने दानापुर एएसपी और एसडीओ के साथ मिलकर एक विशेष टीम का गठन किया। रविवार को अमनाबाद में चारों ओर से नाकेबंदी करते हुए पूरे गांव को घेर लिया गया। सोन नदी के किनारे अवैध रूप से लगे लगभग दर्जनों पोकलेन मशीनों को प्रशासन ने क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं बिहटा के अमनाबाद में हुई घटना को पुलिस मुख्यालय खुद हैंडल कर रही है।
दरअसल अमनाबाद गांव मे अहले सुबह भारी संख्या में पुलिस बलों ने गांव को चारों ओर से घेर लिया और दियारा में लगे जितने भी पोकलेन मशीनें थी सभी को क्षतिग्रस्त कर दिया। पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों खुद इसकी मोनिटरिंग कर रहे है। पुलिस और प्रशासन की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।