पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
11-Jun-2023 02:08 PM
By First Bihar
BETTIAH: बिहार के 31 जिलों के 45 अनुमंडलों के कुल 54 नगर निकायों के लिए 9 जून को वोटिंग हुई थी। आज सुबह से ही मतगणना का काम जारी है और अब धीरे-धीरे चुनाव के नतीजे भी सामने आने लगे हैं। चुनाव में किस्मत आजमा रही लौरिया के बीजेपी विधायक विनय बिहारी की पत्नी चंचला बिहार को हाल का मुंह देखना पड़ा है। चंचला बिहारी को चुन्नी देवी ने 409 वोटों से पराजित किया है।
दरअसल, इस चुनाव में जिले के लोगों की नजर मच्छगावां नगर पंचायत के परिणाम पर टिकी हुई थी। नवगठित नगर पंचायत में पहली बार हुए चुनाव में लौरिया से बीजेपी विधाय विनय बिहारी की पत्नी चंचला बिहारी उपसभापति की रेस में थीं लेकिन उन्हें इस चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है। उपसभा पति पद की दौड़ में शामिल चुन्नी देवी ने चंचला बिहारी को पटखनी दे दी।
मच्छगावां नगर पंचायत में सभापति पद पर अश्विनी कुमार ने जीत दर्ज की है जबकि विधायक की पत्नी को हराकर चुन्नी देवी उपसभापति निर्वाचित हुई हैं। चंचला बिहारी और चुन्नी देवी के बीच सीधी टक्कर थी। बीजेपी विधायक विनय बिहार ने अपना पूरा जोर चुनाव में लगा दिया था बावजूद इसके जनता ने उनकी पत्नी को नकार दिया और चुन्नी देवी को अपना आशीर्वाद दिया है।