Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
05-Mar-2024 06:45 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के लोगों को एक साथ दो वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिलने जा रही है। मंगलवार को भगवा रंग (केसरिया) की वंदे भारत ट्रायल के दौरान न्यू जलपाईगुड़ी से पटना पहुंची। एक वंदे भारत पटना और लखनऊ के बीच चलेगी तो दूसरी न्यू जलपाईगुड़ी पटना के बीच चलेगी। भगवा (केसरिया) रंग का यह ट्रेन लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। पटना जंक्शन पर भगवा वंदे भारत को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। बेतिया में पीएम मोदी बिहार को दो वंदेभारत ट्रेनों की सौगात देंगे। एक पटना से अयोध्या जबकि दूसरी वंदे भारत ट्रेन का पटना से जलपाईगुड़ी के बीच होगा। सीमांचल के लोगों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा। इस ट्रेन का मंगलवार की सुबह ट्रायल शुरू किया गया। कटिहार रेल मंडल के न्यू जलपाईगुड़ी से पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन के परिचालन को लेकर यह ट्रायल की गयी।
न्यू जलपाईगुड़ी से वंदे भारत ट्रेन की अत्याधुनिक रैक कटिहार,किशनगंज, बारसोई, कटिहार, नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी के रास्ते पटना पहुंची। वंदे भारत ट्रेन को 6 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया जाएगा। 10 मार्च से इस ट्रेन का परिचालन शुरू होने की संभावना है। रेलवे जल्द ही इसका शेड्यूल जारी कर देगा।