ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बिहारियों पर हमला कराने वाले अल्पेश ठाकोर को मंत्री बना सकती है बीजेपी,...

बिहारियों पर हमला कराने वाले अल्पेश ठाकोर को मंत्री बना सकती है बीजेपी, उपचुनाव में जीत का है इंतजार

22-Oct-2019 09:05 AM

AHAMADABAD : गुजरात में बिहारियों के खिलाफ हिंसा कराने वाले अल्पेश ठाकोर को बीजेपी रुपाणी सरकार में मंत्री बना सकती है। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी के टिकट पर विधानसभा उपचुनाव लड़ने वाले अल्पेश ठाकोर अगर जीतते हैं तो रुपाणी सरकार में उन्हें जगह मिल सकती है। 

गुजरात में ठाकोर सेना बनाकर अल्पेश ने बिहारियों को खूब निशाना बनाया था। तब अल्पेश ठाकोर कांग्रेस में थे और बिहार बीजेपी के नेताओं ने बिहारियों के खिलाफ हिंसा को लेकर कांग्रेस को जमकर घेरा था लेकिन अब वही अल्पेश ठाकोर बीजेपी में हैं। उन्होंने विधानसभा का उपचुनाव राधनपुर सीट से लड़ा है और यह माना जा रहा है कि अगर वह चुनाव जीते तो रूपाणी सरकार में उन्हें जगह मिल सकती है। 

अल्पेश ठाकोर राधनपुर विधानसभा सीट के लिए स्थानीय नहीं है और उनका सीधा मुकाबला रघु देसाई से है। इस सीट से चुनाव जीतकर अल्पेश विधानसभा पहुंचे थे लेकिन बाद में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और अब बीजेपी के टिकट पर उन्होंने दोबारा चुनाव लड़ा है।