ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बिहारियों को निशाना बनाने वाले अल्पेश ठाकोर पर जेडीयू की जुबान बंद, कांग्रेस...

बिहारियों को निशाना बनाने वाले अल्पेश ठाकोर पर जेडीयू की जुबान बंद, कांग्रेस ने कहा - बीजेपी में जाकर दूध के धुले हो गए

22-Oct-2019 01:13 PM

By Rahul Singh

PATNA : लगभग एक साल पहले गुजरात में बिहारियों के खिलाफ हिंसा कराने वाले ठाकोर सेना के प्रमुख अल्पेश ठाकोर पर जेडीयू की जुबान नहीं खुल रही है। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी के टिकट पर गुजरात विधानसभा का उपचुनाव लड़ने वाले अल्पेश ठाकोर के रूपाणी सरकार में मंत्री बनने की चर्चा तेज है। लेकिन बीजेपी में अल्पेश के चले जाने के बाद जेडीयू की जुबान नहीं खुल रही। 


जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव और नीतीश कैबिनेट के मंत्री श्याम रजक ने अल्पेश ठाकोर को लेकर किसी तरह की टिप्पणी करने से मना कर दिया है। मंत्री श्याम रजक ने कहा है कि किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री को यह अधिकार है कि वह जिसे चाहे अपनी कैबिनेट में जगह दे। अल्पेश ठाकोर को लेकर जेडीयू की चुप्पी इस वजह से भी है क्योंकि ठाकोर पर बयानबाजी से जेडीयू बीजेपी के रिश्तो में खटास बढ़ सकती है। 


उधर कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले अल्पेश ठाकोर को लेकर बिहार कांग्रेस के नेता हमलावर हैं। कांग्रेस के विधायक सदानंद सिंह ने कहा है कि बिहारियों के खिलाफ गुजरात में हिंसा कराने वाले अल्पेश ठाकोर को उनकी पार्टी ने जमकर क्लास लगाई थी लेकिन अब चुकी अल्पेश बीजेपी में चले गए हैं लिहाजा वह पाक साफ हो गए हैं। सदानंद सिंह ने कहा है कि अल्पेश ठाकोर जैसे नेताओं को किसी भी राज्य का मंत्री नहीं बनाया जाना चाहिए।