बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
24-Oct-2019 04:37 PM
GUJARAT : बीजेपी को उनके गढ़ गुजरात में करारा झटका लगा है. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए अल्पेश ठाकोर को कांग्रेस के ही उम्मीदवार ने धूल चटाया. बिहारियों के खिलाफ जुबानी जहर उलगने वाले अल्पेश ठाकोर को राधनपुर की जनता ने आईना दिखाया है. कांग्रेस प्रत्याशी रघु देसाई ने अल्पेश को 3 हजार 807 मतों से हराया है.
गुजरात में छह सीटों पर उपचुनाव हुए. भाजपा को कांग्रेस ने उनके गढ़ में बराबरी पर रोका है. दोनों पार्टियों को 3-3 सीटें मिल रही हैं. दोनों पार्टियां तीन-तीन सीटों पर आगे चलती रहीं. गुजरात के थराद सीट, खेरालू सीट, बेअद सीट, अमवाडी सीट, लुनावाडा सीट और राधनपुर सीट पर उपचुनाव हुआ. कुछ सीटों पर अभी भी मतगणना जारी है.
गुजरात विधानसभा चुनाव में अल्पेश ठाकोर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे. जिन्होनें पार्टी से नाराजगी जाहिर करते हुए पार्टी छोड़ दी थी. अमराईवाडी सीट पर कांग्रेस के धर्मेन्द्र पटेल आगे हैं. इसके साथ ही थराद, खेरालु , लुनावाडा में बीजेपी बड़ी लीड लेकर आगे चल रही है.