ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / news / BJP MLC ने प्रवासी मजदूरों को लाने में नीतीश को बताया फेल, PM...

BJP MLC ने प्रवासी मजदूरों को लाने में नीतीश को बताया फेल, PM मोदी से मदद की लगाई गुहार

16-May-2020 01:13 PM

PATNA: प्रवासी मजदूरों को लाने में बिहार सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है. बीजेपी एमएलसी ने नीतीश सरकार को पूरी तरह से फेल बताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी से अपने स्तर से फंसे प्रवासियों को संभाले और पहुंचाने की गुहार लगाई है. 


संजय पासवान ने अपने ही सरकार को घेरा

डॉ. संजय पासवान ने इसको लेकर ट्वीट कर बिहार सरकार को घेरा है. संजय पासवान ने कहा कि पीएम नरेंद्र भाई कृप्या अपने स्तर से फंसे हुए प्रवासियों को संभालें और उनके घर तक पहुंचाने में मदद करें. बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य पूरी तरह से विफल है. आप ही प्रवासी मजदूरों के जीवन का सहारा है. 


अपने ही सरकार पर भरोसा नहीं

बिहार सरकार अब करीब एक लाख से अधिक प्रवासी मजदूरों को बिहार ला चुकी है और आने का सिलसिला जारी है. लेकिन संजय पासवान को अपने ही गठबंधन की सरकार पर भरोसा नहीं है. इसको लेकर बिहार सरकार को घेरा है और विफल बताया है. बता दें कि लॉकडाउन के कारण बिहार के लाखों मजदूरों को कई राज्यों में फंसे है. उनका लाने का सिलसिला जारी है. जो भी मजदूर बिहार आ रहे हैं उनको क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा जा रहा है. 21 दिन पूरा होने के बाद उनको घर भेजा जा रहा है.