ब्रेकिंग न्यूज़

आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों

Home / news / बिहारी गर्ल बन गयी है सारा अली खान, अगले महीने से बिहार में...

बिहारी गर्ल बन गयी है सारा अली खान, अगले महीने से बिहार में डालेगी डेरा

20-Feb-2020 05:44 PM

PATNA : बॉलीवुड की हॉट गर्ल सारा अली खान बिहारी बन गयी है. चौंकिये मत, ये सच है. सारा अली खान अगले महीने से बिहार में डेरा डालने वाली है. खुद को पक्का बिहारी साबित करने के लिए सारा अली खान ने बकायदा ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी है.


बिहार में शूटिंग करेगी सारा अली खान
दरअसल सारा अली खान अपनी अगली फिल्म में बिहारी लड़की का रोल करने जा रही है. तनु वेड्स मनु और जीरो जैसी फिल्में बनाने वाले आनंद एल राय अब अपनी नयी फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग करने वाले हैं. इस फिल्म के स्टार कास्ट का एलान कर दिया गया है. फिल्म में सारा अली खान के साथ अक्षय कुमार और दक्षिण भारतीय फिल्मों के स्टार धनुष काम करने वाले हैं. सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अतरंगी रे में काम करने की जानकारी दी है.


अंग्रेजी अखबार मुंबई मिरर के मुताबिक सारा अली खान इस फिल्म में बिहारी लड़की का रोल अदा करने वाली है. सारा अली खान एक दक्षिण भारतीय लड़के धनुष से प्यार कर बैठती है फिर जो होता है वो बेहद मजेदार होता है. फिल्म में इसी प्रेम कहानी को दिखाया जायेगा.


अतरंगी रे की शूटिंग अगले महीने से बिहार में शुरू होने जा रही है. यहां सारा अली खान और धनुष दोनों के बीच प्यार शुरू होने की कहानी शूट की जायेगी. फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने शूटिंग के लिए लोकेशन की तलाश शुरू कर दी है. अतरंगी रे के प्रोड्यूसर बिहार सरकार से भी संपर्क साधेंगे ताकि उन्हें अच्छा लोकेशन और दूसरी सुविधायें आसानी से मिल सके.


फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय के मुताबिक इस फिल्म में सारा अली खान और धनुष के साथ साथ अक्षय कुमार भी अहम भूमिका निभायेंगे. सारा अली खान इसमें डबल रोल में नजर आयेंगी. ये पहला मौका होगा जब सारा अली खान किसी फिल्म में डबल रोल करेंगी.


 सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान फिल्म इंडस्ट्री में भले ही नयी हो लेकिन वे अपने साथ की अभिनेत्रियों से काफी आगे निकल गयी हैं. उनके पास बड़े बैनर की कई फिल्में हैं. कार्तिक आर्यन के साथ उनकी फिल्म लव आज कल हिट साबित हुई है. फिलहाल वो कुली नंबर 1 की शूटिंग में लगी हैं. उसके बाद अतरंगी रे की शूटिंग शुरू होगी. फिल्म के निर्माताओं ने अतरंगी रे को अगले साल वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज करने का एलान किया है. इस फिल्म में ए आर रहमान संगीत देंगे जो एक और खास बात होगी.