Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
03-Sep-2023 10:13 PM
By Ajit Kumar
JEHANABAD: जहानाबाद में बीच सड़क पर लड़की के साथ छेड़खानी करना एक युवक को काफी भारी पड़ गया। गुस्साई युवती ने बीच सड़क पर मनचले की चप्पल से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लड़के से थूक चटवाया और उसके बाद उसे जाने दिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो टेहटा ओपी क्षेत्र तरहुआ का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, वीडियो बीते 1 सितंबर का है। युवती पढ़ने के लिए कोचिंग जा रही थी, तभी मनचले ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ छेड़खानी करने की कोशिश की। जिसके बाद लड़की आपे से बाहर हो गई और मनचले पर चप्पलों की बरसात कर दी।
इसके बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। इसके बाद लड़की ने बीच सड़क पर लड़के से थूक चटवाया और उसके ऊपर लात और चप्पलों की बरसात करती रही। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।