ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार: बॉयफ्रेंड से झगड़ा के बाद युवती ने डैम में लगाई छलांग, बचाने गए दो युवक भी नदी की तेज धार में फंसे; SDRF ने तीनों का किया रेस्क्यू

03-Aug-2024 05:27 PM

By First Bihar

GAYA: गया में प्रेमी से झगड़ा होने के बाद एक युवती ने नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद दो लड़के भी युवती को बचाने के लिए उफनती नदी में कूद गए। युवकों ने लड़की को बचा तो लिया लेकिन तीनों की जान मुश्किल में पड़ गई हालांकि मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने भारी मशक्कत के बाद तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।


दरअसल, विष्णुपद स्थित बने रबर डैम में शनिवार को एक युवती ने नदी में छलांग लगा दी। युवती को बचाने के लिए दो युवकों भी उफनती नदी में कूद गए लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण तीनों नदी में बहने लगे और नदी के बीच बने एक टीला पर जाकर फंस गए। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गए।


स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी सिविल लाइन थाना को दी। जिसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ को जानकारी दी और तत्काल एसडीआरएफ की टीम रबर डैम के पास पहुंची। काफी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने तीनों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।


बताया जा रहा है कि युवती एक लड़के के साथ झगड़ा कर रही थी और अचानक उसने नदी में छलांग लगा दी। इसे देखते हुए पास में रहे दो युवकों ने भी लड़की को बचाने का प्रयास किया लेकिन तेज बहाव में वह भी बह गए और एक टीला पर जाकर फंस गए हालांकि उनकी जान जाते-जाते बच गई। फिलहाल पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है।

रिपोर्ट- नितम राज