ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम

Home / news / बिहार: युवती को होटल में बुलाकर युवक ने किया गंदा काम, पीड़िता ने...

बिहार: युवती को होटल में बुलाकर युवक ने किया गंदा काम, पीड़िता ने कहा-उसने ये धमकी भी दी है

22-Nov-2021 01:22 PM

AURANGABAD: सही कहा जाता है हवस में अंधा हो चुका इंसान अक्सर सही और गलत का फर्क भूल जाता है. और ऐसे लोग भरोसे का कत्ल करने से बाज नहीं आते. बता दें औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने युवती को होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया है. जानकारी के अनुसार आरोपित ने युवती को अरवल मुख्यालय के एक होटल में ले गया और फिर उसके साथ जबरदस्ती गंदा काम किया और साथ ही धमकी दी कि इस घटना की जानकारी किसी को नहीं होनी चाहिए. 


इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार आरोपित दाउदनगर थाना क्षेत्र के सिमराबाग गांव का रहने वाला है. आरोपित आशुतोष ने एक युवती को फोन कर मिलने के लिए हसपुरा बुलाया. इसके बाद शुक्रवार को युवती आरोपित के बताए पते पर मिलने पहुंची गई. जहां आशुतोष पहले से बाइक लेकर खड़ा था. युवती का आरोप है कि आशुतोष ने उसे बाइक पर बैठने को कहा और बहला-फुसलाकर उसे अरवल के एक होटल में ले गया. दर्ज के अनुसार होटल में आशुतोष कुमार ने युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया. 


पीड़ित युवती ने प्राथमिकी में यह कह है कि होटल में कई बार गंदा काम करने के बाद आशुतोष ने उसे अरवल जिला के कलेर लाकर छोड़ दिया. इसके साथ ही आरोपित ने युवती को धमकी दी कि इस घटना की जानकारी किसी को नहीं होनी चाहिए. घटना के दिन तो युवती डरी रही लेकिन शनिवार को पीड़िता ने इस बात की जानकारी अपने घर वालों की दी. जिसके बाद स्वजनों ने इसको लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. वहीं पुलिस का कहना है कि इस घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है.