ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार: डर्टी वीडियो बना युवती को ब्लैकमेल कर रहा था ब्वॉयफ्रेंड, होटल में बुला लड़की ने जमकर धोया

05-Jun-2022 03:27 PM

GAYA: गया में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब प्रेमिका ने अपने प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी। बोधगया के एक निजी होटल में युवती ने जमकर बवाल काटा। दोनों के बीच पिछले चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच शादी का झांसा देकर होटल के कमरे में प्रेमी ने युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया। पैसों की लालच में प्रेमी युवती को ब्लैकमेल कर अपने दोस्तों को परोसने लगा।


आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो और फोटो बना लिया था और वीडियो को वायरल करने की बात कर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी प्रेमी अपनी प्रेमिका को एक कॉल गर्ल की तरह बोधगया और पटना समेत दूसरे प्रदेशों में भेजने लगा। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच चार साल पहले फोन पर बातचीत शुरू हुई थी। बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा तो मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया। इसके बाद दोनों चोरी छीपे होटल के कमरे में मिलने लगे।युवती इमामगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और प्रेमी चेरकी खाप गांव का निवासी बताया जाता है। 


अश्लील वीडियो और फोटो वायरल होने के डर से युवती चाहकर भी प्रेमी का विरोध नहीं कर पा रही थी। इतना ही नहीं जब भी परिजन लड़की की शादी तय कराते तो आरोपी युवक लड़के वालों के पास लड़की का अश्लील फोटो भेजकर शादी तुड़वा देता था। प्रेमी पीड़ित लड़की की चार शादियां कैंसिल करा चुका था। किसी तरह परिजनों ने लड़की की शादी करा दी। शादी के बाद लड़की ससुराल चली गई। लेकिन प्रेमी को यह बात नागवार गुजरी और शादी के आठ महीने बाद उसने लड़की का अश्लील वीडियो उसके पति के पास भेज दिया।


वीडियो सामने आने के बाद लड़की वैवाहिक जीवन बिखरने लगा। जिसके बाद युवती ने लड़के को सबक सीखाने का मन बना लिया। बीते शनिवार को लड़की ने प्रेमी को होटल के कमरे में मिलने के लिए बुलाया। जैसे ही प्रेमी युवती से मिलने कमरे में पहुंचा युवती ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। होटल में हंगामे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। पुलिस की मानें तो मामले की छानबीन के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।