ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / बिहार: घर से लापता युवक की ट्रेन से कटकर मौत, सामने आया मौत...

बिहार: घर से लापता युवक की ट्रेन से कटकर मौत, सामने आया मौत का LIVE वीडियो

03-Sep-2024 03:45 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: सहरसा में पिछले तीन दिन से लापता युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवक का शव सदर थाना क्षेत्र के हटियागाछी स्थित लीची बगान के पास रेलवे ट्रैक के किनारे से बरामद किया गया है। युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। 


मृतक की पहचान शहर के विद्यापति नगर गंगजला निवासी आशा सिंह और अजीत सिंह के बेटे निखिल आनंद के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है हालांकि छानबीन में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है। जिसके बाद ट्रेन से कटने की बात सामने आई है। पुलिस ने बताया कि यह एक्सीडेंट है, हत्या की कोई बात नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मृतक की मां आशा सिंह ने सदर थाना में अपने बेटे के लापता होने की प्रथिमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन में उन्होंने बताया था कि निखिल आनंद शनिवार 31 अगस्त की रात करीब 10 बजे अपने आवास से यह बोलकर निकला कि 10 मिनट में आते हैं लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल रहा था। इसी बीच रेलवे ट्रैक के पास से निखिल का शव मिलने की खबर परिजनों को मिली। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।