VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार
12-Apr-2023 12:20 PM
By Ajit Kumar
JEHANABAD : बिहार के जहानाबाद में उस समय अफरा- तफरी का माहौल बन गया जब एक एक युवक ने धारदार हथियार से अपनी मां और बहन एवं एक पड़ोसी पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही मां की मौत हो गई। जबकि बहन और पड़ोसी की हालत काफी गंभीर = बताई जा रही है। यह पूरा मामला काको प्रखंड क्षेत्र के कोशियामा गांव का बताया जा रहा है।
दरअसल, जिले के काको प्रखंड क्षेत्र के कोशियामा गांव में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़के ने धारदार हथियार से अपनी मां और बहन एवं एक पड़ोसी पर जानलेवा हमला कर दिया। जिस हमले में लड़के की मां की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि बहन और पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि,आरोपी लड़का बचपन से ही मानसिक रूप से विक्षिप्त है और तरह- तरह की हरकत यह पहले भी करते आया है। अब आज तो उसने अपनी ही मां और बहन पर कुदाल से हमला कर दिया। जिससे सर पर चोट लगने की वजह से मां की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि बहन पर हमला करते आसपास के लोगों ने देखा तो किसी तरह से लड़के को पकड़ कर वहां से हटाया।
इधर, इस घटना के बाद ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शवको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल आरोपी लड़के को पुलिस हिरासत में लेकर थाना ले गई है।