पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए
08-Aug-2023 11:21 AM
By Vikramjeet
HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां एक जीजा ने अपने ही साले और उसके मामा को गोली मारकर घायल कर दिया। साला अपने मामा के साथ बहन-बहनोई के बीच चल रहे विवाद को सुलाझाने के लिए पहुंचा था। घटना जंदाहा थाना क्षेत्र के बरेला चौर की है।
दोनों की पहचान समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना निवासी विनोद साहनी के बेटे राकेश कुमार और महिसोर के रहने वाले सुबोध सहनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राकेश कुमार अपने मामा के साथ अपनी बहन के ससुराल पहुंचा था। बहन और बहनोई के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए दोनों मामा-भांजा जंदाहा पहुंचे थे।
विवाद सुलझाने के दौरान राकेश का बहनोई वीरेंद्र सहनी आपे से बाहर हो गया और राकेश और उसके मामा सुबोध सहनी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद दोनों मामा-भांजा को आनन फानन में इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।