Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
10-Aug-2024 06:14 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय से दिल को दहला देने वाला मामला सामने आय़ा है। यहां बदमाशों ने एक युवक को मिट्टी का तेल छिड़क कर जिंदा जला दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अधजले युवक को झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गए। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र की है।
मृतक की पहचान छौराही थाना क्षेत्र के रमजानपुर अमारी वार्ड 5 निवासी मोहम्मद सुलेमान के 20 वर्षीय बेटे मोहमद तालीम के रूप में हुईं है। बताया जा रहा है कि बीती रात कोई उसे घर से बुलाकर ले गया था। बुरी तरह से झुलसे मो.तालीम को बेसुध हालत में देखकर लोगों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलाहल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल मे जुट गई है। बदमाशों ने किस वजह से इस घटना को अंजाम दिया है यह खुलासा हो नहीं सका है।
पूरे मामले पर एसपी मनीष ने बताया कि एक शख्स की मौत हो गई है। उसके भाई तो कुछ नहीं बता रहे हैं लेकिन उसकी मां को कुछ अनजान लोगों पर शक है। युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। मामला थोड़ा पेचीदा है। मामले की जांच चल रही है।