ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / news / बिहार : युवक को एसिड पिला कर हत्या, तफ्तीश में जुटी पुलिस

बिहार : युवक को एसिड पिला कर हत्या, तफ्तीश में जुटी पुलिस

13-Apr-2024 12:05 PM

By First Bihar

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा में एसिड से जली युवक की लाश मिलने के मामले में सनसनीखेज सच्चाई सामने आई है। यहां युवक की एसिड पिलाकर हत्या कर दी गई और पहचान छुपाने के लिए उसे तेजाब डालकर जला दिया गया। परिजनों के आरोप पर पुलिस इस एंगल से जांच में जुट गई है। यहां युवक का शव एक बगीचे से जली हालत में बरामद किया गया था। मृतक स्वर्ण आभूषण और किराना का व्यवसाई था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।


वहीं, मृतक की पहचान 55 वर्षीय ललित कुमार साह के रूप में हुई है। उसके पिता किशोरी साह कमतौल थाना क्षेत्र के कानोर गांव के निवासी हैं। शुक्रवार को गांव में स्थित एक बगीचे से उसकी लाश बरामद की गई थी। डेड बॉडी को बुरी तरीके से जलाया गया था। बताया गया कि ऐसिड डालकर पहचान छुपाने की नीयत से जलाने की कोशिश की गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि हत्या के लिए ललित को बदमाशों ने तेजाब  पिला दिया और मर जाने के बाद जलाने की कोशिश की।


इसके साथ ही घटना की सूचना मिलने पर दरभंगा सदर एसडीपीओ ज्योति कुमारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचीं। स्थानीय थाना पुलिस ने एसडीपीओ के निर्देश पर घटनास्थल से आवश्यक सबूत इकट्ठा किया और डेड बॉडी को कब्जे में लेकर प्रारंभिक जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कहा जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच्चाई सामने आएगी।


इस घटना में मृतक के भाई पवन सहने बताया कि ललित सोना चांदी और किराना आइटम का व्यवसाय करता था। उसके बाद प्रतिदिन शाम को 4 बजे घर से दुकान के लिए निकलता था और रात के 11 बजे तक वापस आता था। तब तक घर के लोग सो जाते थे। गुरवार की रात वही नहीं लौटा और शुक्रवार को गांव के बगीचे में उसकी लाश मिलने की जानकारी मिली। घटना स्थल पर पहुंचे तो तेजाब के कई बोतलें पड़ी हुई मिलीं।


उधर,मामले की जांच कर रहे पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि जल्द ही कांड का उद्वेदन कर लिया जाएगा। दरभंगा सिटी एचपी शुभम आर्य ने बताया कि यह एफएसएल की टीम को घटनास्थल की जांच के लिए लगाया गया है। इस मामले की तकनीकी तौर पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। सिटी एसपी ने बताया की लाश को देखने से पता चलता है कि एसिड का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत दर्ज कर ली है। सभी एंगल से जांच की जा रही है।