ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

बिहार: युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, पत्नी और ससुराल वालों पर मर्डर करने का शक

15-Aug-2023 03:19 PM

By First Bihar

GAYA: खबर गया से आ रही है, जहां बदमाशों ने एक युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। बदमाशों ने पहले युवक के हाथ पैर तोड़ दिए और बाद में सरिया गोदकर उसकी जान ले ली। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। घटना बोधगया थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव की है।


मृतक की पहचान सूर्यपुरा गांव निवासी रामकिशुन यादव के 27 वर्षीय बेटे विनोद यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात खाना खाने के बाद विनोद सोने के लिए अपने कमरे में चला गया था और सुबह उसका खून से सना शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। 


ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी, ससुर और पिता को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया है कि वारदात वाली रात मृतक के ससुराल के कुछ लोगों को उसके घर के पास देखा गया था।