Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ
02-Oct-2023 07:46 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां आपसी विवाद में युवक की हत्या के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान लोगों ने राहगीरों के साथ मारपीट की और गाड़ियों में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
दरअसल, अहियापुर थाना क्षेत्र के शेखपुर में रविवार की देर रात आपसी रंजिश में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। मृतक के पड़ोसी पर हत्या करने का आरोप लगा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार को मृतक का शव घर पहुंचने के बाद परिजन और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर यातायात को बाधित कर दिया।
उग्र लोगों ने अखाड़ाघाट-जीरोमाइल रोड को जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने राहगीरों के साथ गाली गलौज और मारपीट करने के साथ ही कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की। पुलिस की टीम द्वारा स्थानीय स्तर पर काफी समझाया बुझाया गया लेकिन उग्र लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।