ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल

बिहार: युवक की हत्या कर शव को कुएं में फेका, गर्लफ्रेंड से मिलने गया था शख्स; भारी पड़ गई आशिकी

09-Aug-2024 05:19 PM

By First Bihar

CHHAPRA: छपरा में गर्लफ्रेंड से मिलने जाना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया और उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक की हत्या कर उसके शव को रस्सी से बांधकर कुएं में डाल दिया गया। कुएं से शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना भेल्दी थाना क्षेत्र के तरवार तख्त टोला की है।


मृतक की पहचान मढ़ौरा थाने के बरदहिया रामचक गांव निवासी भरत राउत के 20 वर्षीय बेटे रंजन राउत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग को लेकर रंजन की हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि रंजन का तरवार गांव की रहनेवाली लड़की के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के बुलावे पर गुरुवार की शाम वह तरवार गांव पहुंचा था।


मृतक के भाई विजय ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब सात बजे से ही रंजन घर से लापता था, उसकी खोजबीन में परिजन लगे थे, तभी जानकारी मिली कि उसका भाई जिस लड़की से प्रेम कर रहा था उससे मिलने गया था। इसके बाद विजय अपने परिजनों के साथ अपने भाई के संबंध में और जानकारी हासिल किया तो पता चला कि उसकी हत्या कर शव को प्रेमिका के घर के पास ही कुएं में फेंक दिया गया है।


इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी भेल्दी पुलिस को दी। घटना की सूचना होने पर पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची, ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाल और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। उधर, परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।


news image