बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
09-Aug-2024 10:22 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR: वैशाली नगर थाना क्षेत्र के कोनहारा घाट से पुलिस ने चिता पर सजाकर रखे युवक के शव को बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के इस एक्शन से हड़कंप मच गया है। घटना हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के कोनहारा घाट की है।
मृतक की पहचान चांदपुरा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर श्याम निवासी राजेंद्र राय के 25 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस गिरफ्तार किए गए महिला से पूछताछ कर रही है। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के पिता ने बताया कि रंजीत कुमार करीब तीन साल से हाजीपुर के यूसुफपुर में डेरा लेकर रहता था। रंजीत ने एक महिला से तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। रंजीत स्कॉर्पियो चलकर परिवार का भरण पोषण करता था।
शुक्रवार को परिजनों को जानकारी मिली कि किसी महिला ने फोन कर रंजीत के मौत की जानकारी दी है कि उसकी सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन हाजीपुर पहुंचे तो कोनहारा घाट पर शव चिता पर सजाकर जलाने की तैयारी की जा रही थी। घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस पदाधिकारी को दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वही एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए महिला की पहचान राघोपुर निवासी अनीता देवी के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि महिला ने मेरे पुत्र की हत्या करके आनन-फानन में शव जलाकर सबुत मिटाना चाहती थी। रंजीत कुमार चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। पहले भाई मुंबई में काम करता है। तो रंजीत से दो छोटा भाई गांव में ही रहता है। वही परिवार के लोग भी हाजीपुर सदर अस्पताल में सभी का रो रो कर बुरा हाल है। वही नगर थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।